आगरा, नवम्बर 25 -- आलोक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में समाज में रचनात्मक कार्य कराए जाने पर चर्चा की गई। बैठक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिबल सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्था में रचनात्मक कार्य समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समस्याओं के नए समाधान खोजे जाते हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए बेहतर तरीके विकसित होते हैं। कासगंज निवासी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां समाज को प्रेरित करती हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त होता है। राष्ट्रीय संगठन सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक करने की बेहतर तरीकों से संस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.