काशीपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर। सैनी महासभा की मंगलवार को हुई बैठक में 25 दिसंबर को निकाली गई महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा की समीक्षा की गई। जिसमें शोभायात्रा में सहयोग देने वालों व बाजार में मिले सहयोग के लिए सभी समाज के लोगों का धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी सभी से सहयोग की अपील की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...