सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल सामटोली परिसर में रविवार को डिकन हेनरी कुल्लू का पुरोहित अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिशप विंसेंट बरवा सहित सभी पुरोहितों को नृत्य मंडली द्वारा स्वागत कर नाचते गाते हुए मंडली तक लाया गया। इसके बाद बिशप की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर बिशप बरवा का सहयोग फा. राकेश केरकेट्टा, फा. जेम्स पीटर बालमुचू, फा. संजय, फा. पात्रिक खलखो, फा. रोशन बा:, फा. सिल्बानुस केरकेट्टा, फा. शैलेश केरकेट्टा, फा. नीलम राकेश मिंज, फा. एफ़्रेम बा:, फा. पीयूष खलखो, फा. पीटर मिंज, फा. नाबोर लकड़ा, फा प्रदीप केरकेट्टा, फा फ्लोरेंस गुड़िया, फा एडमोन बाड़ा सहित दर्जनों पुरोहितों ने किया। बिशप विंसेंट बरवा ने अभिषेक के बाद अपने संदेश में कहा कि पुरोहिताई जीवन ईश्वर का ...