विकासनगर, फरवरी 9 -- त्यूणी में सोमवार को आयोजित सम्मेलन से सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता जाग्रत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन, नृत्य, शिव तांडव आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने कहा कि विदेशियों का उद्देश्य रहा कि जिसे तलवार से नहीं काटा जा सकता है उसे जातियों में बांट दो। हिंदुओं को संगठित करने का काम प्रत्येक हिंदू का है। जातिवाद को भूलकर सिर्फ हिंदू बनें। कहा कि भारत अगर विश्वगुरु बनता है तो पूरे विश्व में शांति हो जाएगी। हमारे अंदर वीरता की कोई कमी नहीं है, बल्कि योजना की कमी है। आज हिंदू संगठित हो रहा है। शरीर में खून के साथ संस्कार बहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...