मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर गांव में वसंत पंचमी के अवसर पर श्री हंस वाहिनी नाट्य कला परिषद बजरंगबली नगर नौवागढ़ी की ओर से दो दिवसीय नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के सुनहरे रंग मंच का प्रथम दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सौरभ निधि , ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन, एवं विशिष्ट अतिथि हीरो राजन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर नाटक का शुभारंभ किया। जबकि दूसरी रात मुंगेर भाजपा विधायक कुमार प्रणय, मुखिया प्रतिनिधि धर्मवीर पासवान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि आज के दशक में जहां नाटक पूरी तरह से लोग खत्म कर चुके हैं। वही बजरंगबली नगर के ग्रामीणों ने पिछले 30 वर्षों से इन्हें सफलतापूर्वक जीवित रखकर नाटक का सफल मंचन कर रहे हैं। यह...