बदायूं, फरवरी 11 -- सालारपुर (बदायूं),संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गांव सिलहरी में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया और जिला प्रचारक भारत लाल, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, एवं मातृशक्ति के रूप में प्रेमवती मौर्य द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मातृशक्ति और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मंगलवार को आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने कहा कि संघ ने अपने 100 वर्ष अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में पूरे किए हैं। आज समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है, उसे स्थाई बनाए रखने के लिए हमें निरंतर सजग रहना होगा। उन्होंने जोर दिया कि सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.