नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- बहुचर्चित वक्फ संसोधन बिल सोमवार देर रात लोकसभा से पारित हो गया है। इस बिल के पारित होते ही भारतीय राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल पर जमकर हमला बोलते हुए इसे समाज को बांटने वाली और संविधान को अंत की तरफ ले जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा बताया। कांग्रेस संसदीय समिति को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार देश को रसातल की तरफ ले जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो संविधान केवल कागजों के चंद टुकड़ों में रह जाएगा। इनका इरादा संविधान को ध्वस्त कर देने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में इस बिल को बुलडोजर से पारित किया है। हमारी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है यह बिल हमारे संविधान पर एक बेशर्म हमला है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.