गढ़वा, फरवरी 16 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि । रामानुजगंज में पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ सह एक वैचारिक संगम का आयोजन किया गया है। उक्त समागम में दुनिया की नई सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था पर चिंतन किया गया। संगम में शामिल होने के लिए देशभर के लोगों सहित रामानुजगंज और छत्तीसगढ़ से हजारों लोगों ने भाग लिया। वैचारिक सम्मेलन में विचारक, प्रचारक बजरंग लाल अग्रवाल मुनि शामिल हुए । इस मौके पर मुनि जी ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए संविधान परिवर्तन की भी जरूरत है। समाज, परिवार और व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। उसके लिए सामाजिक जागरुकता ज्ञान से ही बदल सकती है। उक्त अवसर पर हरिश्चंद्र विश्वकर्मा कबीर, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मोहन गुप्ता, ज्ञानेंद्र आर्य नरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, त्यागमूर्ति जी, मदन आर्य, पूर्व मंत्री राम विचार नेताम, रमन अग्रवा...