बोकारो, फरवरी 22 -- समाज ने मिलकर प्रेमी जोड़े की कराई शादी अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह के टोला डुमरियाटांड़ स्थित सरना स्थल में पहली बार दो प्रेमियों का विवाह रचाया गया। सरना स्थल पर देर शाम को ग्रामीण काफी संख्या में जुटे। स्थानीय युवक बिनोद मुर्मू व टोला कुकुरतोपा(गोपालपुर) की सीमा हांसदा की आदिवासी रीति-रिवाज से शादी रचाई गई। बताया गया कि अब सरना स्थल पर विवाह रचाने की प्रथा शुरू हो गई तो जारी रहेगी। दोनों ओर से मांझी हड़ाम मनसुराम मुर्मू, अजय मुर्मू, नाया पुजारी धनेश्वर सिंह, पत्नी बेलिया देवी, कूड़ाम नायके फिरोज टुडू, गोपाल करमाली, पंसस जीतलाल सोरेन, मदन किस्कू, बड़कू मांझी व महावीर सोरेन तथा लड़की पक्ष के दुबराज मांझी, दुर्जन मांझी, बोका मांझी, सोहन, किसका मांझी आदि थे। विवाह ...