बदायूं, जून 7 -- बिल्सी, संवाददाता। गांव गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन 51 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र की उन्नति की कामना की। कहा कि आर्य समाज गुधनी राष्ट्र की सेवा में लगा है। समाज में संस्कार भर रहा है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा है। हर वर्ष 1000 वृक्ष लगाना तथा 12 कुंतल घृत सामग्री से यज्ञ करना बड़ी बात है। बिजनौर के कुलदीप विद्यार्थी ने कहा कि देश भूमि के टुकड़े को कहते हैं किंतु राष्ट्र अपनी संस्कृति को कहा जाता है। भूमि से प्रथम संस्कृति की रक्षा अनिवार्य है। बिहार पधारी भजन उपदेशिका धर्म रक्षिता आर्य ने भजन सुनाते हुए यज्ञ की महिमा का गान किया। कासगंज से पधारे भजनोपदेशक आचार्य शंकरमित्र वेदालंकार ने योगी-मोदी को सच्चा देशभक्त बताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.