खगडि़या, फरवरी 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ठूठी मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह वर्तमान जिला परिषद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव ने चित्रकूट से आई कथा वाचिका उमा शक्ति को शॉल एवं मुकुट देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके साथ आए सभी कलाकारों एवं आयोजनकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिथिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। नौ दिनों तक चली कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है और आपसी भाईचारा मजबूत होता ह...