हरदोई, जनवरी 25 -- बेनीगंज। सवर्ण आर्मी कोथावां टीम द्वारा रविवार शाम ग्राम जरौवा व अरसालिया में सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जातिगत आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी बिल जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तार से बैठक के दौरान चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित एवं जागरूक करने पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और सवर्ण समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक मंथन करना रहा। इस मौके पर सवर्ण आर्मी जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कोथावां गणेश शंकर मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, धनंजय मिश्रा, शैलेश, आदर्श ति...