गाजीपुर, फरवरी 10 -- मरदह। राष्ट्रीय चौहान महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सीपी चौहान ने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मरदह में प्रेस वार्ता में कहा कि चौहान समाज का हित भाजपा में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अन्य राजनीतिक पार्टियां जातिवाद और परिवारवाद से प्रभावित हैं और इनके पास समाज और राष्ट्र के विकास की कोई स्पष्ट योजना नहीं है। ऐसे दल केवल सत्ता पाने के लिए जातिगत भावनाओं का प्रयोग कर रहे हैं। सीपी चौहान ने चौहान समाज के लोगों से अपील की कि वे जातिवादी दलों को नकार कर भाजपा के साथ जुड़ें और समाज के विकास और राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए कार्य करें। उन्होंने महाराजा पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा लेते हुए कहा कि समाज को शिक्षित करना प्रत्येक चौहान समाज के व्यक्ति का महत्वपूर्ण दायित्व है। इस दौरान उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.