जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- करपी, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में महा परिवर्तन आंदोलन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि समाज को नई दिशा देने के लिए महा परिवर्तन आंदोलन से जुड़े। विभिन्न करणों से समाज में कई प्रकार की कमियां आ गई है। इन कमियों को दूर करने की जवाबदेही सबको उठानी होगी। समाज में शांति एवं विकास के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य करने वाले लोगों की कमी है। ऐसे लोगों के लिए महा परिवर्तन आंदोलन एक मंच है। जिस मंच से जुड़कर समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा देखा जाता है कि अच्छे कार्यों के लिए लोगों के पास समय नहीं है। लेकिन कई व्यर्थ व्यसनों में अपनी ऊर्जा को लोग यूं ही बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चाहिए कि समाज के लिए कुछ स...