टिहरी, सितम्बर 5 -- टीएचडीसी के सहयोग से निर्मित न्यू टिहरी प्रेस क्लब के रजत जयंती द्वार का टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने वर्चुअल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टिहरी के विकास के लिए टीएचडीसी हर संभव सहयोग कर रही है। भविश्य में जरूरत के अनुरूप टिहरी जिले के विकास के लिए काम किया जाएगा। शुक्रवार को टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने वर्चुअल और डीएम नितिका खंडेलवाल,पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने भौतिक रूप से रजत द्वार का लोकार्पण किया। डीएम नितिका ने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है। ऐसे में समाज को दिशा देने में मीडिया अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहा है। उन्होंने टीएचडीसी से नई टिहरी शहर में टिहरी बांध और टिहरी शहर की सांस्कृतिक विरासत का म्यूजियम स्थापित करने का अनुरोध किया। टीएचडीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.