गोरखपुर, जनवरी 13 -- मालवीय नगर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मालवीय नगर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि वही उत्सव सार्थक है जो समाज को जोड़ता है। जिस उत्सव में उत्साह न हो, प्रेम व आत्मीयता न हो, वह उत्सव मात्र औपचारिकता बनकर रह जाता है। प्रांत प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोई नवीन परंपरा नहीं गढ़ी, बल्कि भारत की प्राचीन, गौरवशाली और जीवंत संस्कृति को पुनः प्रतिष्ठित किया है। भारत भूमि ऐसी है जहां प्रत्येक दिन उत्सव है। संघ जिन उत्सवों को मनाता है, उनके पीछे गहन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय चेतना निहित है। संघ के छः प्रमुख उत्सव हैं। जिसमें वर्ष प्रतिपदा हिन्दू का नववर्ष है। नवचेतना और राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.