बदायूं, फरवरी 14 -- फैजगंज/आसफपुर, संवाददाता। आसफपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओ की एकजुटता पर बल दिया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति से रंग दिया। शुभारंभ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष एवं कवि माधव मिश्र, संघ प्रचारक विशाल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि माधव मिश्र ने समाज को जागृत होने पर जोर दिया। देवनागरी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्राओं की सुरीली प्रस्तुति ने पूरे पंडाल में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। वक्ताओं ने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति और परंपराओं से है। वर्तमान परिवेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना और हिंदू समाज का संगठित होना समय की मांग है। संचालन विजय मार्तण्ड ने किया। छोटेला...