मेरठ, फरवरी 4 -- मुंडाली। गढ़ रोड स्थित मेघराजपुर स्थित पद्मावती सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महाराज शाश्वतानंद, स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने समाज को एकजुट और संगठित होने का आह्वान किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम के सम्मुख एकजुट व संगठित रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर संघ संचालक जनेश्वरी सिंह, नितिन, अजय, खंड व्यवस्था प्रमुख गौरव, सह विभाग प्रचारक नमन, अश्वनी त्यागी, प्रधानाचार्य भगत सिंह, राहुल मुबारिकपुर, ब्रजवीर सिंह, अजय तोमर, धर्मेन्द्र खटाना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...