विकासनगर, फरवरी 14 -- आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जाति भेद दूर करना होगा। यह बात उन्होंने शनिवार को संघ द्वारा डाकपत्थर रोड स्थित राम कथा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही। डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि समाज ईश्वर का ही स्वरूप है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य के लिए संघ कार्य कर रहा है। राष्ट्र को जगाना ही संघ का काम है ताकि प्रत्येक व्यक्ति भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करे। विशिष्ट अतिथि निरंजनी सन्यास आश्रम गंगोत्री की साध्वी रेणुका ने कहा कि आज सनातन धर्म में हिंदुओं को जगाने के लिए हिंदू सम्मेलन आयोजित करने पड़ रहे हैं, यह अपने आप में गहन चिंतन का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.