नवादा, दिसम्बर 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरनवाल समाज के आदिपुरुष महाराजा अहिबरन जी का जयंती उत्सव शहर के पुरानी बाजार स्थित बरनवाल सेवा सदन में उल्लास के साथ मनाया गया। बरनवाल सेवा समित्ति द्वारा आयोजित इस समारोह में अखिल भारतीय बरनवाल वैश्य महासभा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सह जदयू जिला अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल उपस्थित रहे। राजू बरनवाल समेत समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिबरन जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की। राजू बरनवाल ने कहा, समाज को अग्रिम पंक्ति में आने के लिए एकजुट रहना पड़ेगा। कार्यक्रम के क्रम में नवादा विधायक विभा देवी और एमएलसी अशोक यादव भी पहुंचे और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। कुमार गौरव ने मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत ए...