अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर के दुगालखोला स्थित सभागार में गुरुवार को घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ने विश्व रंगमंच दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि यह दिन अभिव्यक्ति के जश्र का दिन है। इसका मकसद कला को प्रोत्साहित करना है। संस्था के निदेशक व रंगकर्मी कुंवर राज ने कहा कि थ्रियेटर या रंगमंच समाज को आईना दिखाने का काम करता है। यह जीवन के विभिन्न पहलुओं, समाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दे पर प्रकाश डालता है। रंगमंच में इन मुद्दो पर खुलकर नाटक रच कर समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। साथ ही रंगमंच लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जुड़े रहने का एक अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर हिमांशु काण्डपाल, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, सुंदर लटवाल, अमन, चंदन कुमार, दीपिका आर्या, सुरल प्रकाश, पियूष, संतोष आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.