देवघर, फरवरी 13 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन के उद्देश्य को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। अपने संबोधन में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। जब तक बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक सशक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी। मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्ची कम उम्र में विवाह के बंधन में न बंधे। इन प्रयासों में चेतना विकास और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन जैसी संस्थाओं का कदम सराहनीय है। इस पहल को समाज में सकारात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.