चाईबासा, जुलाई 27 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि किसी भी समाज का सशक्तीकरण तभी संभव है, जब उस समाज की महिलाएं, सशक्त होंगी। समाज के विकास को महिलाओं का सशक्तीकरण जरूरी है। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा सामूहिक रूप से ट्रैक्टर एवं अन्य सहायक कृषि यंत्रों का वितरण कर महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित किया गया है। वे शनिवार को चाईबासा के जेवियर नगर स्थित संयुक्त कृषि भवन में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ट्रैक्टर एवं अन्य सहायक कृषि यंत्रों का वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हम आत्मनिर्भर नहीं हो सके हैं यह चिंतनीय बात है। उन्होंने महिला स्वयं से भी संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.