बिजनौर, मई 30 -- नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर परिसर में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत साहनपुर परिसर में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री राजा भारतेन्द्र सिंह ने महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर हमारे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थी। उन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके जीवन से हमें सीखना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, जिला मंत्री विनीता शर्मा, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा गायत्री निराला मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.