बलरामपुर, दिसम्बर 14 -- बलरामपुर संवाददाता।श्री राम-जानकी मंदिर बलुहा में चौरसिया समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बी आर चौरसिया ने कहा कि माह में एक बार एक घंटा का समय समाज के स्थानीय सदस्यों को बैठक के लिए जरूर निकालना चाहिए।मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज की जरूरत हर किसी को पड़ती है। विगत पच्चीस वर्षों से समाज को जोड़कर साथ चलने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने कहा कि गोष्ठी के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। दिलीप चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को एक घंटा समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहिए। महामंत्री हरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि नियमित बैठक से शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। शयाम चौरसिया ने कहा कि नशा एवं दहेज जैसी कुरीतियां कम हो...