पटना, दिसम्बर 29 -- बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने समाज के लिए नशा को एक गंभीर चुनौती बताया। इस चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और कानून सम्मत कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। डीजीपी विनय कुमार सोमवार को मद्य निषेध एवं मादक पदार्थ विषय पर पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा उत्पाद विभाग के स्तर से संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यशाला का उदेश्य एनडीपीएस अधिनियिम, 1985 के प्रभावी अनुपालन के लिए जिला स्तर पर कार्यरत पुलिस एवं उत्पाद अधिकारियों को कानूनी, तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। डीजीपी ने प्रशिक्षण लेने वाले सभी अधिकारियों से कहा कि यहां से प्राप्त ज्ञान का व्या...