गाजीपुर, जनवरी 10 -- गाजीपुर। जनपद के भदौरा क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से 60 वर्ष आयुवर्ग का प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया जो दो जनवरी से प्रारम्भ होकर नौ जनवरी तक चला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक प्रभात ने कहा कि भारतीय संस्कृत के वाहक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर एक सभ्य समाज को संगठित कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका का निवर्हन करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में बाल व तरूण वर्ग के युवाओं के माध्यम से एक बड़े समाज को संगठित कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर नए सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात हो रहा है। जिससे भविष्य में एक सशक्त हिन्दू समाज सुसंठित हो सके और एक मजबूत राष्ट्र के रूप मे आ...