वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बनारस शाखा ने गुरुवार को लहुराबीर स्थित परिसर में सामुदायिक दिवस मनाया। शाखा अध्यक्ष डॉ.अनुराग टंडन ने कहा कि डॉ. एकेएन सिन्हा और डॉ.वीसी राय से प्रेरणा लेकर शाखा सामाजिक कार्यों को बढ़ा रही है। मानद सचिव डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामुदायिक दिवस पर बनारस शाखा ने जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं कम्बल वितरित किए। इस दौरान सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. संजय गर्ग, संयुक्त सचिव डॉ. संजय पटेल, डॉ. हेमन्त सिंह, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, वैज्ञानिक सचिव डॉ. रितु गर्ग, डॉ. प्रीति गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर ...