मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- साहेबगंज, हिसं। सीएन कॉलेज साहेबगंज के बीएड विभाग के सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु छात्रों के लिए बुधवार को समापन समारोह आयोजित हुआ। राजकीय मध्य विद्यालय साहेबगंज बालिका में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रचार्य प्रो. सीएस राय ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। एक आदर्श शिक्षक ही समाज के नवनिर्माण में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने मौजूद प्रशिक्षुओं से एक अच्छा शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. नूपुर प्रियदर्शिनी, डॉ. दिव्या प्रियदर्शिनी, राजकुमार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.