रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहयोग सोमवार को प्रदान किया। ज्ञात हो कि गोला प्रखंड क्षेत्र के कामता गांव में किराये के मकान में रहने वाले किशोर रजक उम्र 60 वर्ष का रविवार सुबह 6 बजे रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। किशोर रजक का अंतिम संस्कार रविवार को ही गोला प्रखंड के पटासुर मुक्तिधाम में किया गया। किशोर रजक कई महीनो से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गये। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति की सूचना श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली को मिली। उन्होंने महासमिति की ओर से ग्यारह हजार रुपए का आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की। महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.