मोतिहारी, जनवरी 12 -- पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के झखरा मठ स्थित बाबा टेकमन राम समाधि परिसर में सोमवार को सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुपम दृश्य देखने को मिला। अघोर परंपरा से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आए अघोरी पंथ के अनुयायियों ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बाबा टेकमन राम समाधि स्थल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थल अघोर परंपरा की प्राचीन साधनास्थली है, जहां सेवा, करुणा और मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। इसी भावना के तहत ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया गया। समाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.