कुशीनगर, मार्च 24 -- पडरौना, निज संवाददाता। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा और भारतीय कुर्मी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुर्मी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और समाज को एकजुटता के प्रति जागरूक किया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी परशुराम पटेल ने कहा कि समाज में एकजुटता के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरुरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें एक साथ लेकर चलने और समाज को मजबूत करने की जरुरत है। संगठन के वरिष्ठ नेता बंका सिंह पटेल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली से सीख लेने की आवश्यकता है। एकजुटता से ही समाज को पूरा हक मिलेगा। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, उसे पूरा हक नहीं मिल पाएगा। हम सभी को एक होकर मजबूती से रहना होगा। होली मिलन समारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.