मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभागवार चयनित लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजन के दौरान परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर अतिथियों ने जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज न्याय की अवधारणा परिपूर्ण हो रही है। न्यायिक अधिकारी केवल अदालतों में बैठकर न्याय देने तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले और सरकार की योजनाओं से वह लाभान्वित हो इसकी भी पहल हो चुकी है। प्राधिकरण की सचिव साक्षी...