पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया। सिकंदरपुर पंचायत के नवनिर्मित मंदिर में साप्ताहिक अष्टयाम संकीर्तन समापन के अवसर पर नगर निगम उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने उपस्थित होकर पूर्णाहुति हवन में भाग लिया। मौके पर सिकंदरपुर पंचायत के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साह ने उपमहापौर को अंगवस्त्र एवं श्री राम चित्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में पल्लवी गुप्ता ने कहा समाज की रक्षा के लिए धर्म की रक्षा जरूरी है और धर्म का झंडा बुलंद रहेगा तभी हमारा समाज भी बुलंद होगा। गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष मनोज साह की तारीफ करते हुए कहा आज जहां लोग दान पुण्य और धर्मस्थल निर्माण की सोचते भी नहीं वैसे समय में मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मुखिया हरि ओम साह ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन दान दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.