औरैया, जनवरी 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के समीप गांव चिन्हिया वैवाह में रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय सोहन सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और फूल-मालाओं के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही रवि प्रकाश यादव ने माल्यार्पण कर शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिमा का अनावरण कर स्वर्गीय सोहन सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोहन सिंह यादव ने अपने जीवन में समाज, गांव और जरूरतमंदों के लिए जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.