लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को युवा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू के नेतृत्व में समाज के प्रतिभाशाली युवक राम साहू का सम्मान किया गया। उनका चयन सचिवालय में एएसओ के पद पर हुआ है। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा राम साहू को माला पहनाकर और अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह में समाज के अगुवा अभिभावक के स्वरूप में डा टी साहू, और रमेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर टी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति का मार्ग शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से होकर जाता है, तथा युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज का नाम रोशन करना चाहिए। वहीं रमेश साहू ने कहा कि राम साहू की यह सफलता समाज के हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.