बुलंदशहर, जनवरी 19 -- नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में रॉयल वाल्मीकि आर्मी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चांवरिया का वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर बाल्मीकि बस्ती के प्रधान राजा दयाल, दिनेश सुल्तानी, सुंदर हाडा, दिलीप चड्डा आदि ने विशाल चांवरिया को पगड़ी बांधी व महर्षि वाल्मीकि तस्वीर भेंट की। विशाल चांवरिया मुजफ्फरनगर से सभा करने के बाद गुलावठी पहुंचे थे। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विशाल चावरिया ने कहा कि समाज के लोग समाज के विकास के लिए शिक्षा पर जोर दें। क्योंकि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा ही समाज के विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा हमे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है। उन्होंने कहा शिक्षा सामाजिक बुराइयों को दूर करती है और बेहतर जीवन जीने की कला सिखाती है। सार्थक सुल्तानी, करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.