प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- राजर्षि टण्डन इंटर कॉलेज, रामनगर (अठगवां) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. अरुण कुमार पाण्डेय की पुण्य स्मृति में भदरी हाउस में एक काव्य संध्या एवं विचार गोष्ठी का आयोजन गुरुवार शाम किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं जनपद के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, व्यवसायियों और समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मुंशी रजा अनीस देहाती ने की। संचालन कवि अनूप 'अनुपम' ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ. अनूप पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का...