बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- कौसानी, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों तथा उसके प्रचार-प्रसार के लिए अनासक्ति आश्रम कौसानी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विचार शिविर शुरू हो गया है। इसमें 18 राज्यों के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों से 150 लोग भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ पद्मश्री गांधीवादी राधा बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज की चुनौतियों व समस्याओं का एकमात्र मूल मंत्र गांधी विचार है। हिमालय केवल सौंदर्यता के लिए नहीं बल्कि उसके अनेक महत्व हैं। इसे समझना होगा। आश्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री बहन ने कहा कि आज समाज के अवधारणा को मजबूत करने की जरूरत है। कौसानी जैसे पवित्र जगह पर शराब की दुकान खोलने पर भी उन्होंने चिंता जताई। केंद्रीय समाज निधि के सचिव संजय सिंह, हरिजन सेवक संघ के सदस्य संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.