भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा स्थित एक लॉन में शनिवार की शाम बरनवाल सेवा समिति, नईबाजार एवं बरनवाल महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महराज अहिवरन को जयंती पर याद करते हुए बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक आदर्श बरनवाल और बिपिन बरनवाल मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विनीत बरनवाल ने कहा कि समय की मांग है कि समाज के लोग आपसी एकता बनाए रखें। अहिबरन महराज ने सामाजिक बुराईयों, देश की एकता को लेकर अनेक कार्य किए थे। उनके व्यक्तित्व से हम सभी को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। समिति के अध्यक्ष अरविंद बरनवाल और बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा रीना बरनवाल ने भी संगठन की मजबूती पर मंथन किया। देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। गणेश ...