सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा। नगर संवाददाता। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के सहरसा इकाई के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कोसी प्रमंडल प्रभारी तथा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश झा के संयोजन में रॉयल बैंक्वेट गार्डन में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भाजपा नेत्री लाजवंती झा, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, जन सुराज नेता विमलकांत झा, सोहन झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विक्रमादित्य खां, रणविजय राज, जवाहर ठाकुर, प्रो केएस ओझा, पूर्व प्रमुख शंभूनाथ झा, चंदन मिश्र सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शत्रुघ्न चौधरी के निर्देशन में महिषी के वेदपाठी बच्चों के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। प्रदेश कार्य समिति के बैठक की ...