मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शीला पंडित, सदस्य, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना द्वारा जिले में संचालित समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, मुंगेर का निरीक्षण किया गया। गृह की व्यवस्था, बच्चों के आवासन सुविधा, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता, गृह की साफ-सफाई इत्यादि से संतुष्ट हुए। पर्यवेक्षण गृह, मुंगेर में आवासित किशोरों को दी जा रही सिक्की कला के व्यावसायिक प्रशिक्षण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।आवासित किशोरों के द्वारा सिक्की कला से तैयार की गई पेंटिंग को सदस्य को भेंट की गयी। पर्यवेक्षण गृह के विधि-विवादित बच्चों से मिलकर जीवन में सुधार के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के बच्चे से मिलकर प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर के सहाय...