चतरा, मार्च 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के आंगनबाड़ी सेविका तथा महिला पर्यवेक्षिका के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया, जिसके पश्चात जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 26 मार्च 2025 को आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन वितरण हेतु जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रीना साहू ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को सशक्त बनाने के उदेश्य से स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है, जिससे पोषण ट्रैकर एप के अलावा अपने केन्द्र में चलने वाली गतिविधियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.