मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पात्रों के चयन का सत्यापन शुरू है। इससे सुपरवाइजर और जिम्मेदार कर्मचारियों में खलबली मची है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मूढापांडे और कुंदरकी के सुपरवाइजर को जांच में मिली आरंभिक गड़बड़ियों के आधार पर ऑफिस अटैच कर दिया है। जबकि, जनपद भर में पत्रों की छानबीन तेज कर दी है। बीते साल दो चरणों में आयोजित सामूहिक शादी में 1663 जोड़ों की शादी हुई थी, इसमें जोड़ों के चयन में पात्रों की सत्यता की छानबीन में लापरवाही के आरोप हैं। कुंदरकी विधायक की शिकायत पर शादियों का सत्यापन शुरू हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि सत्यापन में लापरवाह बक्से नहीं जाएंगे। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...