भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने पटना में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी से मुलाकात कर समाज कल्याण विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से उन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की मांग की, जहां अब तक स्थायी भवन नहीं है और केंद्र अस्थायी व्यवस्था में संचालित हो रहे हैं। जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बताया कि भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कारण बच्चों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित आंगनबाड़ी भवनों की शीघ्र स्वीकृति, नए केंद्रों के निर्माण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। मंत्री मदन सहनी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को क...