लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। संवाददाता राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को 'समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा। बैठक में बताया गया कि यूपी में महिलाओं से संबंधित कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का कैसे लाभ उठाया जा सकता है। इनमें राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अत्याचार से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण योजना, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन, अनुसूचित जाति छात्रावास संचालन, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.