लखनऊ, मार्च 12 -- - अमेठी में कार्यरत बाबू का आरोप, अधिकारी ने जबरन पत्नी के खाते में डलवाए 40 हजार रुपये लखनऊ, विशेष संवाददाता अमेठी में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पर वसूली के आरोप लगे हैं। विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद ने डीएम से शिकायत की है कि मनोज ने दबाव बना कर पत्नी के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए हैं। मामला समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की जानकारी में आया तो उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच करवाने के आदेश समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत को दिए हैं। निदेशक ने अयोध्या मंडल के उप निदेशक को जांच सौंपी है। गोकुल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि 26 दिसंबर 2024 को मनोज कुमार शुक्ल ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। जब वह उनके पास पहुंचा तो मनोज ने जबरन उसका फोन ले लिया और यूपीआई पासवर्ड प्राप्त कर लिया। इसके बाद मनोज ने यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.