विकासनगर, जुलाई 13 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साल 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई। आज शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर भी संगठन समाज और हिंदू को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है, जिसके लिए त्याग और समर्पण सर्वोपरि है। शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा पंच परिवर्तन की बात कही है जिसमें सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक पदम ने बताया कि संघ साल भर में छह उत्सव मनाता है, उसी में से एक उत्सव गुरु पूर्णिमा भी है। भगवा ध्वज को संघ ने अपना गुरु माना है। भगवा ध्वज हमें अखंड भारत के साथ ही त्याग, समर्पण, शौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.