मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- श्री राम कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा समाज और खेल के प्रति नैतिक मूल्यों में गिरावट पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार, प्राचार्य, गर्वमेंट कॉलेज, ननौता, सहारनपुर, डा नितिन कुमार, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, डा प्रेरणा मित्तल प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा अशोक कुमार, डा विनीत कुमार शर्मा, डा. प्रमोद कुमार ने दीप प्रजव्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार ने अपने व्यख्यान में समाज और खेल के प्रति नैतिक मूल्यों में गिरावट के बारे में विस्तार से बताया कि यह विषय न केवल हमारे समाज के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से हम सभी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। नैतिक मूल्य वह सिद्धांत और आस्थाएँ हैं जो हमारे व्यवहार और कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.