अररिया, जनवरी 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता स्व.सरयू मिश्र की 106 वीं जयंती उनके भदेश्वर स्थित आवासीय परिसर में गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता सहित अन्य दलों के नेतागण व परिजन मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री के पुत्र व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंभु नाथ मिश्र एवं संचालन अधिवक्ता विनय सिंह व दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम स्व.मिश्र की समाधि स्थल स्थित उनकी तस्वीर में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,शंकर प्...